लुण्ड्रा: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा ने 3528 नग नशीला कैप्सूल किया जब्त, आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने दी जानकारी
Lundra, Surguja | Jul 10, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे पब्लिक एप की टीम को आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया।