सादाबाद: आगरा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आई ईको कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, बड़ा हादसा टला
एक ईको कार सवारियां लेकर आगरा की तरफ से सादाबाद की तरफ आ रही थी। शनिवार सुबह आगरा रोड पर भारत पेट्रोल पंप के सामने अचानक ईको आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठी सवारियां बाल बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई है।