दमोह: समन्ना रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी
Damoh, Damoh | May 16, 2026 दमोह देहात थाना के समन्ना रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात करीब 8 बजे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। प्रारंभिक आशंका ट्रेन से कटकर मौत की है, लेकिन मामला हादसा, आत्महत्या या अन्य कारणों से जुड़ा है, इसकी जांच जारी है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी।