नरसिंहपुर: पुरानी रंजिश के चलते जवारे विसर्जन के दौरान युवक पर हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
नरसिंहपुर जिला अस्पताल में रायसेन जिले से एक घायल को ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया है घायल के भाई के मुताबिक जवारे विसर्जन के दौरान चार से पांच लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया था जिससे उसका हाथ टूट गया और कमर में भी चोट आई है और इसी वजह से उसे नरसिंहपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन हेतु रायसेन से लाकर भर्ती कराया गया है