रायडीह: रायडीह डोबडोबी में ट्रक दुर्घटना, चालक और सह-चालक बाल-बाल बचे
Raidih, Gumla | Apr 5, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में बिते देर रात एक ट्रक दुर्घटना में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश नंबर MP 09 GH 5763 की ट्रक वेस्ट बंगाल से आसन (बीज) लोड कर जबलपुर-डिंडोरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान डोबडोबी के पास सामने से आ रही दूसरी ट्रक की तेज हेडलाइट के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया।