हरिद्वार: दादूपुर में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गौकशी करते महिला समेत 2 किए गिरफ्तार, एक फरार, 180 किलो गोमांस बरामद
गौकशी की घटनाओं पर रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दादूपुर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारने पहुंची रानीपुर पुलिस ने गौकशी करते हुए महिला समेत दो को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस को मौके से 180 किलो गौमांस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए मोहसीन और फरजाना के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।