हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुभाषनगर से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 52 पव्वे किए बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज सुभाष नगर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 52 पव्वे भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे आज ही पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।