मुंगेर: मुंगेर जिला स्थापना दिवस पर एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी शुभकामनाएं
Munger, Munger | Dec 4, 2025 मुंगेर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर हर निवासी को गर्व होना चाहिए। एसपी ने जिले की निरंतर प्रगति, आपसी सौहार्द और शांति-व्यवस्था के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।