इकौना: महामाया डिग्री कॉलेज शिवाय धर्म कांटा के पास इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस
नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती के महामाया डिग्री कॉलेज के शिवाय धर्मकांटा के पास मोहम्मदपुर राजा चिरैधापुर निवासी रामजीवन पुत्र शिवसागर जो घर से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बलरामपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दिया और मौके से कार सवार वाहन समेत फरार हो गया।वहीं इस दर्दनाक हादसे से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।