इकौना: जयचंदपुर कटघरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली हिरन की हुई मौत,पीएम के बाद हिरन का किया गया अंतिम संस्कार
नेशनल हाईवे के जयचंदपुर कटघरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जंगली हिरन की मौत हो गई, वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने राजकीय पशु चिकित्सालय में हिरन का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक आसपास के वन क्षेत्र से हिरन टहलते हुए मार्ग पर आ गया होगा जिससे दुर्घटना हो गयी।