लखीसराय: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार।
रक्षाबंधन का त्योहार पूरी धूमधाम से जिले भर में मनाया गया बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। वही भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। बहनो ने भी भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।