लखीसराय: दरियापुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल हुए अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे बड़हिया रेफर अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक कहां के रहनेवाले थे और कहां जा रहे थे इन तमाम बातों को लेकर स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।