लखीसराय: जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में संध्या श्रृंगारी पूजा का हुआ आयोजन।
लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में सावन माह के अंतिम सोमवारी पर संध्या श्रृंगारी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान फूल बेलपत्र से बने पुष्प नाग मुकुट से भगवान भोले शंकर का श्रृंगार और आरती की गई। उक्त मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजायामन हो उठा।