खालवा: खंडवा पुलिस की पिकअप वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Khalwa, Khandwa | May 10, 2026 खंडवा पुलिस ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पिकअप वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान यात्री परिवहन के लिए मॉडिफाई की गई पिकअप गाड़ियों और ओवरलोड वाहनों की जांच की गई