हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 17 में भाजपा के हिमांशु महर्षि ने 174 वोटों से जीत हासिल की, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
नगर निकाय चुनाव में जंक्शन के वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी हिमांशु महर्षि ने शानदार जीत दर्ज की। हिमांशु महर्षि को 906 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रानी को 732 वोट मिले। इस तरह हिमांशु महर्षि ने 174 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जीत की घोषणा के बाद जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।