हाथरस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हाथरस गेट थाना पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाने के एसआई अरविंद कुमार ने आज दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ रोड तमनागड़ी के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। जामातलाशी के दौरान युवक नीतेश कुमार के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा युवक पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।