अशोकनगर जिले के रेंटाई चक्क गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सड़क हादसे में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रिषभ पुत्र कैलाश कुशवाहा (12 वर्ष) गांव से अथाई खेड़ा बारात में गया था। इसी दौरान सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में रिषभ घायल हो गया।