कुर्था: किंजर थाना पुलिस की कार्रवाई, उत्पाद अधिनियम के आरोपी समेत शराब सेवन के आरोप में दो गिरफ्तार
Kurtha, Arwal | Jun 30, 2026 किंजर थाना पुलिस ने अपराध एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम के एक आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किंजर थाना कांड संख्या-71/26 30(ए) एक्साइज एक्ट के नामजद अभियुक्त राहुल कुमार, पिता पप्पू चौधरी, ग्राम खैरु चौक, थाना शकुराबाद, जिला जहानाबाद को विधिवत गिरफ्तार किया गया है