बलिया के रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन पर बुधवार को नगरा व्यापार मंडल की ओर से बाजार बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
व्यापारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह जनप्रिय नेता थे और क्षेत्र के विकास के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
#nagra #umeshshankarsingh #Shradhanjali #VyaparMandal #Balliakhabar #RIP #UttarPradesh #BSPMLA