मोहन बड़ोदिया: सोलर प्लांट में तोड़फोड़, 475 प्लेटें क्षतिग्रस्त, मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहरीपाल स्थित सोलर प्लांट में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने प्लांट की 475 सोलर प्लेटों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब 3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।