बिलग्राम: एसडी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ, विधायक आशीष सिंह व प्रबंधक ने पत्रकारों को किया सम्मानित
बिलग्राम नगर में शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एसडी. पब्लिक स्कूल चौराहे पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के बीजेपी विधायक आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का होना बेहद आवश्यक है।