सुपौल: सुपौल समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, प्रभारी डीएम ने सुनीं 22 लोगों की समस्याएं
Supaul, Supaul | May 29, 2026 सुपौल समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी सुश्री सारा अशरफ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों द्वारा कुल 22 आवेदन दिए गए, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के लाभ, सड़क, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे।