चांपा: चांपा सहित जिले में तीन माह महाभियान के रूप में आवास दिवस और रोजगार दिवस चलेगा
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी तीन माह तक “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और रोजगार सृजन को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिले में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है।