शिवपुरी नगर: दो बार टूटी शादी, अब गर्भवती बेटी पर ससुरालियों का सितम; पोहरी के पिता ने मांगी इंसाफ की भीख
एक पिता अपनी बेटी को सुखद वैवाहिक जीवन का सपना देकर विदा करता है, लेकिन शिवपुरी जिले के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम दुलहारा के रहने वाले पित्थी जाटव की आंखों के आंसू इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उनकी लाडली का जीवन नर्क बन चुका है। अपनी व्यथा लेकर आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे पिता का दर्द इतना गहरा है कि हर किसी का दिल पसीज जाए।