टीकमगढ़: धजरई: साकेत महोत्सव में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा: प्रतिदिन कथा विश्राम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में सात दिवसीय साकेत महोत्सव जारी है। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि साकेत महोत्सव अब अपने आनंदमई पड़ाव पर पहुंच रहा है महोत्सव में आज दिन मंगलवार को शाम 5 वजे से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।इस अवसर पर विशेष झांकियां सजाई जाएगी और नंदोत्सव के दौरान खिलौने व माखन मिश्री का प्रसाद बांटा जाएगा