जिला स्तरीय पोषण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सीईओ श्री जैन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत "घर की पहचान बेटी के नाम" कार्यक्रम के तहत कु. सेल्बी गुप्ता पिता श्री दीपक गुप्ता एवं कु. अंयतिका मीना पिता श्री प्रदुमन मीना को नेम प्लेट प्रदान की गई। साथ ही एक-दो बालिकाओं पर परिवार को सीमित रखने वाली श्रीमती नेहा यादव पति श्री बाबूलाल यादव एवं श्रीमती आरती रैकवार पति श्री कमलेश रैकवार को योजना के आदर्श स्वरूप गौरव पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीईओ श्री जैन द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में जिले में विगत वर्ष के शिशु लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। बाल विवाह रोकथाम के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 181 एवं 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, विवाह कार्यक्रमों में सेवा देने वाले वेंडरों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से अवगत कराने तथा अक्षय तृतीया एवं देवउठनी ग्यारस जैसे पर्वों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में सीईओ श्री जैन द्वराा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत MEM एवं SAM बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं MMASK के अंतर्गत SAM बच्चों की भूख जांच एवं Amoxicillin प्रदाय की स्थिति तथा परियोजना अधिकारियों के भ्रमण की परियोजना-वार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक पेड़ बेटी के नाम, अपराजिता अभियान, एक्सपोजर विजिट, सशक्त वाहिनी अभियान जैसी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, उच्च शिक्षा, वन, कृषि एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh