मुरादाबाद: साइबर फ्रॉड और महादेव बेटिंग एप का झांसा देकर ₹21 करोड़ की ठगी करने वाले 7 अभियुक्त छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई जिले के सात युवकों को गिरफ्तार कर साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों ने रामपुर निवासी व्यापारी की बेटी से 15 लाख 26 हजार 212 रुपये ठग लिए थे। पुलिस के अनुसार यह गैंग अब तक करीब 21 करोड़ की ठगी कर चुका है। आरोपियों का एक साथी लखनऊ निवासी धीरज राठौर अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है।