मुरादाबाद: मानसरोवर कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे अज्ञात चोर जेवर समेत रखा कैश उड़ाया तीन लाख रुपए माल लेकर हुआ फरार
मझोला थाना क्षेत्र में पोर्श इलाके मानसरोवर कॉलोनी में सोमवार शाम होते ही एक घर में घुसकर चोरों ने जेवर समेत करीब 3 लाख रुपए का सामान समेट कर पुलिस को चुनौती देकर हुआ फरार। यह चोरी बुध बाजार में थोक कपड़ा व्यापारी राकेश चावला के घर में हुई है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राकेश चावला ने बताया कि घटना सोमवार शाम 6:30 बजे के समय की है।