कैराना: कैराना में सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर उमड़ी भीड़, श्रद्धा से किया जलाभिषेक
Kairana, Shamli | Aug 11, 2026 कैराना नगर में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में मंगलवार को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर करीब 12 बजे का वीडियो है। मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया और परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह कम नहीं हुआ।