इंदौर: शिक्षक भर्ती परीक्षा में 'मुन्ना भाई' पकड़ा गया, पुलिस जाँच में जुटी, पलासिया स्थित इस्लामिया करामियां कॉलेज का मामला
Indore, Indore | Apr 27, 2025 इंदौर के पलासिया चौराहे पर स्थित इस्लामिया करामियां कॉलेज में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। मुरैना निवासी छात्र अंकुर की जगह परीक्षा देने पहुंचे मनोज नामक व्यक्ति को परीक्षा केंद्र पर रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसमें परीक्षा केंद्र अध्यक्ष की शिकायत पर पलासिया थाना पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।