लातेहार: पतरियां चोटांग में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम निवासी आयुष कुमार की ट्रैक्टर के बैटरी की चोरी कर ली गई। मामला शनिवार देर रात की है। ट्रैक्टर मालिक आयुष कुमार ने रविवार की दोपहर करीब बारह बजे सदर थाना मे आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके ट्रैक्टर को ड्राइवर सुकेश उरांव के घर पतरियां चोटांग के घर के बाहर खड़ी थी।