लातेहार: सफल लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : नोडल पदाधिकारी डॉक्टर चंदन
स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर चंदन द्वारा रविवार की दोपहर एक बजे बालिका उच्च विद्यालय के समीप सब्जी मंडी में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।और मौजूद लोगों को जागरूकता शपथ दिलाई गई।इस दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ चंदन ने कहा लोकतंत्र के लिए मतदान करना महत्वपूर्ण है।