हैदरनगर: हैदरनगर के पंचायत प्रतिनिधि 5 अगस्त को करेंगे विधानसभा का घेराव, बैठक में लिया गया फैसला
आगामी 5 अगस्त को हैदरनगर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के सभी 14 जनप्रतिनिधि विधानसभा का घेराव करेंगे। यह घेराव पंचायतों के अधिकारों एवं वित्तीय स्वायत्तता की बहाली की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन में पूरे झारखंड राज्य के पंचायत प्रतिनिधि तन-मन-धन से जुड़ने जा रहे हैं, जिससे यह एक राज्यव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुका है।