अररिया में आज भी नाव के सहारे जिंदगी! परमान नदी पार कर स्कूल जाती हैं बेटियां, आखिर कब बनेगा पुल?
अररिया जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर, हरियाली मार्केट के पूरब खुशियाली घाट पर आज भी लोग नाव के सहारे परमान नदी पार करने को मजबूर हैं।
एक तरफ विकास की बातें होती हैं, पुल निर्माण के दावे किए जाते हैं, तो दूसरी तरफ बसंतपुर के लोगों की परेशानी आज भी कम होने का नाम नहीं ले रही।
सबसे बड़ी चिंता स्कूली बच्चियों की है, जो रोज नाव पर सवार होकर परमान नदी पार करती हैं और अररिया के आदर्श मध्य विद्यालय, ककोड़वा में पढ़ने पहुंचती हैं।
हाल ही में वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे के बाद भी खुशियाली घाट पर सुरक्षा और पुल की जरूरत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर कब तक गांव के लोग नाव के भरोसे नदी पार करेंगे? कब तक बच्चों की पढ़ाई के रास्ते में नदी मजबूरी बनकर खड़ी रहेगी?
पुल सिर्फ रास्ता नहीं, गांव की उम्मीद है। अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान दें और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले।
📍 स्थान: खुशियाली घाट, अररिया, बिहार।
#ArariaNews #NavBihar24 #अररिया #खुशियालीघाट #बसंतपुर #परमाननदी #पुलकाइंतजार #BiharNews #Araria #ग्रामीणसमस्या #बेटियोंकीसुरक्षा #शिक्षाकाअधिकार #जनताकीआवाज #GroundReport #BiharUpdate
Araria, Araria | Oct 18, 2026