हरदोई: सपा कार्यालय पर पूर्व अध्यक्ष की फोटो लगे फ्लैक्स नए जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने फाड़े,बोले-कार्यकर्ता क्रांतिकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शराफत अली जैसे ही हरदोई कार्यालय के अंदर गए वैसे ही उनके साथ के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय बन्द कर वहां लगीं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव की फोटो लगे फ्लैक्स फाड़नी शुरू कर दिए। कुछ ही मिनट में वहां वीरेंद्र सिंह यादव की सभी फ्लैक्स फाड़ डालीं गयीं।