कटनी नगर: कटनी में वर्षी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
कटनी आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर को सिंधी समाज द्वारा आयोजित होने वाले वर्षी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के नेतृत्व में मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।