मांझी: एन एच 19 पर ट्रक का गुल्ला टूटा, 24 घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित
Manjhi, Saran | Sep 27, 2026 मांझी छपरा मुख्य मार्ग एन एच 19 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझनपुरा के समीप सड़क के बीचो बीच ट्रक का गुल्ला टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है शनिवार की दोपहर से सड़क पर ट्रक पड़ा रहने के कारण वाहनों को निकालने में भारी परेशानी हो रही है रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे तक वही स्थिति बनी रही इस दौरान वाहनो को सड़क के किनारे से रेंगते हुए निकलना पड़ रहा है।