जांजगीर: ग्राम बनारी में बारात में विवाद के बाद घर पहुंचकर मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी में बरात के दौरान हुए विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित ने बताया कि शादी में नाचते समय धक्का लगने पर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे वहीं सुलझा लिया गया। लेकिन शाम को घर लौटने के बाद बोंगी बरेठ, कान्हा बरेठ और गोदू बरेठ उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट करने लगे।