बक्सर: भागलपुर जेल में बंद शेरू सिंह की सुरक्षा को लेकर पत्नी ने उठाए सवाल, मुख्य सचिव से की शिकायत
Buxar, Buxar | Jun 23, 2026 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लहपुर गांव निवासी चर्चित बंदी ओंकार नाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह की पत्नी लक्की सिंह ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।