जांजगीर: भीषण गर्मी में पशुओं पर दोपहर 12 से 3 बजे तक काम करने पर रोक, कलेक्टर का आदेश
जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सवारी, बोझा ढोने या अन्य कार्यों में पशुओं को लगाने पर रोक लगाई गई है। वर्तमान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है।