आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच के अध्यक्ष के पास भरत के माता-पिता ने दी गवाही, भाई और भाभी ने मांगा समय
Arrah, Bhojpur | Jul 11, 2026 भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच अध्यक्ष के सामने भरत तिवारी के मां और पिता की गवाही हुई। दोनों को सुरक्षा देकर के रिटायर्ड न्यायाधीश के कार्यालय लाया गया। वहां पर भारत तिवारी के मां और पिता की गवाही कराई गई है। इस मामले में भारत तिवारी के भाई और भाभी ने गवाही के लिए समय मांगा है।