भगवानपुर: तेयाय गांव में महिला को 'डायन' बताकर हथौड़ी से हमला, गंभीर घायल; पुलिस से कार्रवाई की मांग।
तेयाय ओपी क्षेत्र के तेयाय गांव में एक महिला को डायन बताकर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला बुधवार को सुबह करीब आठ बजे सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता संकुलतला देवी ने तेयाय ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।