कानपुर: विजयनगर में फल विक्रेता ने सफाई कर्मी से की मारपीट, विरोध में नगर निगम ने फल मंडी कराई खाली
मंगलवार 2:00 बजे विजयनगर में चोरी के आरोप में फल विक्रेता ने सफाई कमी को पीट दिया। सूचना मिलते नगर निगम यूनियन के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया और फल दुकानदारों के दोनों तरफ फुटपाथ घेरे गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया और फल विक्रेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और फल विक्रेता को अपने साथ कस्टडी में ले गई ।