नवाबगंज: बाराबंकी के कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में हीट वेव, सूखा एवं संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
बाराबंकी के कलेक्ट्रेट लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हीट वेव (लू प्रकोप), सूखा प्रबंधन एवं संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बुधवार करीब 1 बजे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने