ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में एसडीएम की अगुवाई में कोचिंग समेत अन्य संस्थानों के मानकों की की गई जांच
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में हुई अग्निकांड की घटना के बाद बुधवार को ऊँचाहार कस्बा समेत क्षेत्र के कोचिंग समेत अन्य संस्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर मानकों की जांच की गई।जिसमें होटल ठाकुर इन व बरसाना में अग्निशमन विभाग के कोई उपकरण नहीं मिले, जिन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।अभियान में एसडीएम विवेक राजपूत व अग्निशमन व बिजली सुरक्षा विभाग रहा।