निघासन: झंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज पर लगे गंभीर आरोप, नवजात बच्ची की मौत पर पुलिस ने की धन उगाही, अवैध क्लिनिक पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झंडी पुलिस चौकी की शर्मनाक लापरवाही सामने आई है। यहां नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस पर धन उगाही कर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को बचाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन चौकी में तैनात इंचार्ज और सिपाहियों ने कथित रूप से बच्ची की मौत का “सौदा” कर डाला।