गुना नगर: गोविदपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मे व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल मे हुआ पीएम
गुना जिले के ग्राम गोविदपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोला राम भील, निवासी काली भोट घर से काम पर जा रहा था, जब उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।