फिरोज़ाबाद: काँच चोरी का खुलासा: थाना रामगढ़ पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, माल समेत ई-रिक्शा बरामद
थाना रामगढ़ क्षेत्र में काँच गोदाम से चोरी की घटना का थाना पुलिस ने रविवार दोपहर एक बजे करीब खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मुजाहिद, फारूख उर्फ बाबू, अरसद और मोहम्मद कैफ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 12 कट्टे काँच और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा लोडर बरामद हुआ है।