सैदपुर: मोबाइल ऐप से ई-रिक्शा लॉक कर उगाही का खेल, अराजक तत्वों ने शुरू किया नया धंधा, ₹500 से ₹1000 लेकर दोबारा चालू कर रहे
सैदपुर नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में कुछ अराजक तत्व चाइनीज मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम यानी BMS से छेड़छाड़ कर चलते टोटो को अचानक लॉक कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि कुछ लोगों ने इसे कमाई करने का धंधा बना लिया है। टोटो लाक करने के बाद वही लोग पहुंचकर 500 से 1000 रुपये लेकर उसे दोबारा चालू कर रहे हैं।