सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने 19 नवंबर को लापता हुई नाबालिक को सिलाव बाजार से ही बरामद किया
Silao, Nalanda | Jan 22, 2025 19 नवंबर को सिलाव से लापता हुई नावालिग को सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव बाजार से ही खोज निकाला। सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने बुधवार की शाम 4 बजे बताया की 19 नवंबर को सिलाव से गायब हुई नावालिग लड़की को सिलाव से ही खोज निकाला गया है पूछ ताछ के क्रम में लड़की खुद घर से जाने की बात बताई है फिलहाल लड़की को न्यायालय में व्यान दर्ज कराया जारहा है।